Headlines

औरंगाबाद में दोमुहान छठ मेले का DM ने किया उद्घाटन:साफ-सफाई, पेयजल-सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश; DM अभिलाषा शर्मा ने मेला परिसर का लिया जायजा




औरंगाबाद में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर दोमुहान में शनिवार से मेले की रौनक बढ़ गई। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने दोमुहान छठ मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मेला परिसर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने मेला परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही, पूजा-पाठ के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मेला समिति के सदस्यों को सभी इंतजाम समय पर और बेहतर तरीके से पूरा करने को कहा। साफ-सफाई, पेयजल और रोशनी पर जोर निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेला परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बुनियादी सुविधाओं के साथ आवागमन की व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष सतर्कता छठ के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए डीएम ने भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मेला क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने और पूरे मेला अवधि में लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। डीएम ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन का प्रयास है कि छठ व्रती बिना किसी परेशानी के भगवान सूर्य को अर्घ्य दे सकें और मेला में सुरक्षित व सुविधाजनक माहौल बना रहे। इस दौरान एसडीएम गौरव सिंह सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों से उनके विभागों की तैयारियों की जानकारी ली और जहां जरूरत हो, वहां सुधार करने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *