Headlines

मुजफ्फरपुर में देसी कट्टा-2 कारतूस के साथ प्रिंस अरेस्ट:पुलिस को देखकर भागने लगा; हत्या के प्रयास समेत पहले से 3 मामले दर्ज




मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान खैरा गांव निवासी प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह जैतपुर हाईस्कूल के पास हथियार लेकर घूम रहा था और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरैया अभिजीत कौर ने बताया कि 13 नवंबर को जैतपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि रेपुरा रामपुर बल्ली स्थित जैतपुर हाईस्कूल के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की गाड़ी देखते ही युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पहले भी आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार प्रिंस कुमार पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। जैतपुर थाने में उसके खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं। इनमें कांड संख्या 68/25 में लूट और शस्त्र अधिनियम, कांड संख्या 73/25 में आर्म्स एक्ट तथा कांड संख्या 156/26 में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इस बार चौथा केस दर्ज हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने जैतपुर थाना कांड संख्या 212/26 दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *