Headlines

किशनगंज-शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे शिक्षक की हादसे-में मौत:25 नवंबर को थी शादी बेटी की शादी, दूसरा युवक घायल




किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बंगाली चौक के पास हुए इस हादसे में सहायक शिक्षक साहेबलाल राय (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सबसे दुखद बात यह है कि साहेबलाल राय अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। 25 नवंबर को बेटी की शादी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही घर में खुशियों की जगह मातम छा गया। बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे मृतक की पहचान बनगामा निवासी साहेबलाल राय के रूप में हुई है। वे बहादुरगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दलबाड़ी में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात करीब 8 बजे वे रिश्तेदारों और परिचितों के बीच बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंगाली चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार, मौके पर गई जान प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि साहेबलाल राय की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बहादुरगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने शिक्षक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शादी की खुशियां मातम में बदलीं साहेबलाल राय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ दिनों बाद बेटी की शादी की शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक की मौत से बनगामा और दलबाड़ी इलाके में भी शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *