Headlines

समस्तीपुर में छठ की तैयारी देखने घाटों पर पहुंचे DM-SP:खतरनाक जगहों पर बैरिकेडिंग-पुलिस तैनाती के निर्देश, आने-जाने की व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा




समस्तीपुर में छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और वरीय पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मथुरापुर घाट, प्रधान घाट समेत अन्य प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्व के दौरान उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया। खतरनाक जगहों पर बैरिकेडिंग निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने और पुलिस बल तैनात करने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। डीएम और एसएसपी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने और पूजा करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सफाई, रोशनी और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने को कहा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *