Headlines

Vinayaki Chaturthi 2026 | Worship Ganesh, Mahalakshmi & Shukra Graha


24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी आज (शुक्रवार, 13 नवंबर) है। इस तिथि को विनायकी चतुर्थी कहते हैं। इस दिन भगवान गणेश की कृपा पाने की कामना से वृत किया जाता है। मान्यता है कि गणेश जी की पूजा-व्रत करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करते हैं।

इस बार विनायकी चतुर्थी शुक्रवार को पड़ रही है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह को समर्पित माना जाता है। ऐसे में गणेश जी के साथ महालक्ष्मी और शुक्र ग्रह की पूजा का भी शुभ योग है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, विनायक भगवान गणेश का एक प्रसिद्ध नाम है। उन्हें विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता, बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है। मान्यता है कि विनायकी चतुर्थी पर गणेश जी का व्रत और पूजन करने से भक्तों के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। चतुर्थी तिथि के अधिष्ठाता देवता भगवान गणेश माने जाते हैं। इसलिए इस दिन उनकी पूजा का विशेष फल प्राप्त होने की मान्यता है।

विनायकी चतुर्थी पर ऐसे करें भगवान गणेश की पूजा

विनायकी चतुर्थी पर स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। घर के मंदिर में सफाई करके भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। गणेश जी का ध्यान करें और व्रत-पूजा करने का संकल्प लें।

संकल्प लेते समय मन में भगवान गणेश से व्रत को निर्विघ्न पूरा करने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

पूजा में सिंदूर, दूर्वा, लाल या पीले फूल, चावल, फल और मिठाई अर्पित करने की परंपरा है। गणेश जी को दूर्वा विशेष प्रिय मानी जाती है। मान्यता है कि उन्हें दूर्वा चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। पूजा के दौरान धूप और दीप जलाएं, मोदक या लड्डुओं का भोग लगाएं।

इसके बाद ‘ॐ श्री गणेशाय नमः’ मंत्र का जप करें। गणेश जी की आरती करके परिवार के सभी सदस्यों के कल्याण की प्रार्थना करें।

व्रत रखने वाले श्रद्धालु अपनी परंपरा और सामर्थ्य के अनुसार निराहार या फलाहार करते हैं। व्रत के दौरान फल, दूध, पानी और फलों के रस का सेवन किया जा सकता है। अन्न का सेवन नहीं करने की परंपरा है।

दिनभर भगवान गणेश का स्मरण करें और धार्मिक कार्यों में समय बिताएं। जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या अन्य उपयोगी सामग्री का दान करना भी शुभ माना जाता है। शाम के समय गणेश जी के सामने दीपक जलाकर दोबारा पूजा करें। आरती के बाद प्रसाद बांटें और अपनी मनोकामना भगवान के सामने रखें।

गणेश जी के 12 नामों का जप करें

पूजा में भगवान गणेश के 12 प्रसिद्ध नामों का जप करना चाहिए। भगवान गणेश के 12 नाम इस प्रकार हैं—

ॐ सुमुखाय नमः

ॐ एकदंताय नमः

ॐ कपिलाय नमः

ॐ गजकर्णाय नमः

ॐ लंबोदराय नमः

ॐ विकटाय नमः

ॐ विघ्ननाशाय नमः

ॐ विनायकाय नमः

ॐ धूम्रकेतवे नमः

ॐ गणाध्यक्षाय नमः

ॐ भालचंद्राय नमः

ॐ गजाननाय नमः

मान्यता है कि इन नामों का श्रद्धापूर्वक जाप करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां कम होती हैं और उसे कार्यक्षेत्र, परिवार तथा शिक्षा में उन्नति के अवसर मिलते हैं।

शुक्र ग्रह के लिए करें ये शुभ काम

शुक्र ग्रह की प्रतिमा या शिवलिंग पर जल-दूध चढ़ाएं। सफेद मिठाई का भोग लगाएं। ऊँ शुक्राय नम: मंत्र का जप करें। शिवलिंग पर बिल्व पत्र, धतुरा, आंकड़े के फूल, चंदन चढ़ाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें। दूध और सफेद कपड़े का दान करें।

महालक्ष्मी और भगवान विष्णु की करें पूजा

लक्ष्मी-विष्णु की प्रतिमा पर जल, दूध, पंचामृत चढ़ाएं। भगवान को नए वस्त्र अर्पित करें। तुलसी के साथ मिठाई का भोग लगाएं। इत्र, पान, चावल, चंदन आदि पूजन सामग्री चढ़ाएं। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। धूप-दीप जलाकर आरती करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।