Headlines

बिहार में 2 IAS अधिकारियों का तबादला:रचना पाटिल बनीं राज्यपाल सचिवालय की सचिव, कंवल तनुज वित्त विभाग के सचिव बने




बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो IAS अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। इसके तहत 2010 बैच के IAS अधिकारी कंवल तनुज और रचना पाटिल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रचना पाटिल को राज्यपाल सचिवालय का सचिव बनाया गया है, जबकि कंवल तनुज को वित्त विभाग में सचिव (व्यय) की जिम्मेदारी दी गई है। रचना पाटिल को राज्यपाल सचिवालय की जिम्मेदारी अधिसूचना के अनुसार, 2010 बैच की IAS अधिकारी रचना पाटिल को सचिव (व्यय), वित्त विभाग के पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक राज्यपाल के सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। अब वह राज्यपाल सचिवालय, बिहार, पटना में सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगी। वहीं, 2010 बैच के IAS अधिकारी कंवल तनुज को सचिव, योजना एवं विकास विभाग के पद से स्थानांतरित करते हुए वित्त विभाग में सचिव (व्यय) के पद पर पदस्थापित किया गया है। उनकी नई पदस्थापना अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। योजना एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा कंवल तनुज को नई जिम्मेदारी मिलने के बावजूद योजना एवं विकास विभाग से पूरी तरह मुक्त नहीं किया गया है। वह अगले आदेश तक सचिव, योजना एवं विकास विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी बने रहेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत दोनों अधिकारियों के विभागों में जिम्मेदारियों का बदलाव किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक लागू रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *