Headlines

मुजफ्फरपुर में हार्वेस्टर ड्राइवर ने की मैकेनिक की हत्या:पंजाब से धान कटाई के लिए आए थे दोनों, मशीन ठीक करते वक्त हुआ था विवाद




मुजफ्फरपुर में हार्वेस्टर ड्राइवर ने मैकेनिक की हत्या कर दी। लोहे के रॉड से सिर पर हमला किया था। घायल अमरजीत सिंह (32) की इलाज के दौरान 8 नवंबर को मौत हो गई थी। दोनों पंजाब से धान कटाई के सीजन में हार्वेस्टर मशीन के साथ मुजफ्फरपुर आए थे। मशीन में कुछ खराबी हो गई थी। मशीन ठीक करने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसी विवाद में आरोपी ड्राइवर गुरप्रीत सिंह (30) ने 7 नवंबर को हमला किया था। अमरजीत की मौत के पाद पुलिस ने आरोपी को 8 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। जिस रॉड से हमला किया था, उसे भी जब्त कर लिया है। घटना बोचहां थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। आज ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने पीसी कर मामले की जानकारी दी है। चचेरे भाई ने केस दर्ज कराया था सोमवार को ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि घायल अमरजीत को इलाज के लिए प्रसाद प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 8 नवंबर की रात उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के चचेरे भाई समरजीत सिंह ने आवेदन दिया था। लिखित आवेदन पर बोचहां थाना में केस दर्ज हुआ था। पंजाब के भटिंडा का रहने वाला है आरोपी ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी पंजाब के भटिंडा जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी जब्त की है। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
एफएसएल की टीम से रिपोर्ट ली जाएगी ग्रामीण एसपी ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। टीम ने जांच की है। रिपोर्ट ली जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी। एसपी ने बताया कि दोनों पंजाब से धान कटाई के सीजन में आए थे और उनके साथ अन्य लोग भी थे। हालांकि, विवाद अमरजीत और गुरप्रीत के बीच ही हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *