![]()
सुपौल नगर परिषद के करीब 150 सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर 2 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। सफाईकर्मियों ने वेतन में कटौती, पीएफ की राशि खातों में जमा नहीं होने और वर्षों का रिकॉर्ड गायब रहने का आरोप लगाया है। इस मामले में अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस, कोशी प्रमंडल के अध्यक्ष कुशाग्र कुमार गब्बर ने सोमवार को डीएम को आवेदन देकर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पीएफ के नाम पर 1500 से 3300 रुपए कटौती का आरोप हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मी कुसुमलाल राउत और पप्पू मारिक ने बताया कि उनकी मुख्य मांग पीएफ का सही हिसाब देने, बकाया राशि जमा कराने और नियमित वेतन भुगतान की है। उनका आरोप है कि पीएफ के नाम पर 1500 से 3300 रुपए तक काटे जा रहे हैं, लेकिन खाते में पूरी राशि नहीं दिखती। कुसुमलाल ने बताया कि चार-पांच वर्षों का पीएफ रिकॉर्ड भी खाते में उपलब्ध नहीं है। करीब 3000 रुपए कटौती की बात कही जाती है, जबकि खाते में महज 1200 से 1250 रुपए दिखाई देते हैं। फर्जी सफाईकर्मियों के नाम पर निकासी का भी आरोप अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष कुशाग्र कुमार गब्बर की ओर से डीएम को दिए आवेदन में कई शिकायतें की गई हैं। इसमें सफाईकर्मियों के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति नहीं होने, फर्जी सफाईकर्मियों के नाम पर राशि की निकासी और न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में वेतन भुगतान में देरी और सफाईकर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत भी की गई है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। EO बोले- आधे सफाईकर्मी कर रहे काम, बाहर से भी बुलाएंगे मजदूर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने सफाईकर्मियों के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सफाईकर्मियों को ईपीएफ और ईएसआई की कटौती का स्टेटमेंट दिखाया गया है। बिहार सरकार की निर्धारित मजदूरी दर के अनुसार भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को बाहरी तत्वों द्वारा भड़काया जा रहा है। आधे सफाईकर्मी काम कर रहे हैं और छठ महापर्व को देखते हुए घाटों की सफाई जारी है। जरूरत पड़ने पर बाहर से मजदूर बुलाकर भी सफाई कराई जाएगी। किसी भी स्थिति में छठ की सफाई व्यवस्था बाधित नहीं होने दी जाएगी।
Source link
सुपौल में 150 सफाईकर्मी 8 दिनों से हड़ताल पर:PF में 1500-3300 रुपए कटौती का आरोप, 4-5 साल का रिकॉर्ड गायब होने का दावा
