Headlines

Patna Water Metro Launch & Nitin Navin Bihar Visit


.

आज की सबसे बड़ी खबर खगड़िया से है। खगड़िया के पूर्व SP भानू प्रताप की पत्नी पूजा सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। छठ महापर्व पर पटना के लोगों को गंगा में वाटर मेट्रो की सौगात मिली है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. अनंत की बेटी शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट होंगी

मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की 25 नंवबर को शादी है। इसकी भव्य तैयारी की जा रही है। शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से हो रही है। ऋषिकेश पटना के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे हैं। अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। घर की पहली बहू के स्वागत में उनके ससुर कमांडेंट रणविजय सिंह ने 2 कट्‌ठे में नया घर बनवाया है। पूरी खबर पढ़ें

2. IPS भानु प्रताप की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज

IPS भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहे विवाद के बीच अब नया मोड सामने आया है। खगड़िया के पूर्व SP भानू प्रताप की पत्नी पूजा सिंह समेत 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। FIR मुफस्सिल थाने के थानेदार अमरजीत प्रताप सिंह ने कराई है। मामले में पूजा सिंह की मां, भाई, बहन, बहनोई, मौसा और एक अन्य परिचित को भी नामजद किया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरजीत प्रताप सिंह के आवेदन पर 4 नवंबर 2026 को मुफस्सिल थाना कांड संख्या 151/26 दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें

3. बिहार दौरे पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। इस दौरान छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने के साथ सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय समेत पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वगात किया। नितिन नवीन गंगा नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. आर.के. सिन्हा को श्रद्धांजलि देंगे। अपने पिता स्व. नवीन चंद्र सिन्हा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़ें

4. पहली पत्नी की मौत, दूसरी वाली के साथ रील वायरल

समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में सोमवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 26 साल की रिंकी कुमारी के रूप में हुई है। रिंकी का मायका विभूतिपुर के टभका पछियारी टोल में है। मायका पक्ष ने दामाद, उसके भाई और भाभी पर विवाहिता को जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पति और उसके परिवार के अन्य सदस्य फरार हैं। मृतका के परिजन का कहना है कि तीन महीने पहले दामाद ने दूसरी शादी की थी। दिवाली के मौके पर वो अपने भाई और भाभी के साथ जयनगर से घर आया था। घटना कुरसाहा वार्ड नंबर तीन की है। पूरी खबर पढ़ें

5. छठ पर पटना को वाटर मेट्रो की सौगात

छठ महापर्व पर पटना के लोगों को गंगा में वाटर मेट्रो की सौगात मिली है। मंगलवार को दीघा घाट से NIT घाट के बीच वाटर मेट्रो सेवा की शुरुआत की गई। सीएम सम्राट चौधरी ने दीघा घाट पर इस सेवा का उद्घाटन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे। पटना के लोग सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक इस सेवा का आनंद ले सकेंगे। वाटर मेट्रो का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

6. दीपावली पर बहन के सामने लड़की से गैंगरेप

पटना से सटे बाढ़ थाने इलाके में एक लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। 3 लड़कों ने छोटी बहन के सामने बड़ी बहन के साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का कहना है कि बदमाशों ने मेरी छोटी बहन के सिर पर पिस्टल तान दी, उसके बाद मेरे साथ बारी-बारी से रेप किया।घटना दीपावली की रात यानी 8 नवंबर की है। बाढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली दो बहनें अपने पिता का खोजने निकली थीं। लड़कियों का कहना है कि उनके पिता दीपावली की रात करीब 11 बजे तक घर नहीं लौटे थे, इसलिए हमलोग उन्हें ढूंढने के लिए निकले थे। पूरी खबर पढ़ें

7. डाकबंगला चौराहे के पास दुकान में लगी आग

पटना के डाकबंगला चौराहे के पास इलेक्ट्रॉनिक शॉप में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली थाने की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 10 से 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। दुकान ग्रांड प्लाजा बिल्डिंग है, स्ट्रक्चर G+6 है। पूरी बिल्डिंग कमर्शियल है। यहां करीब 100 दुकानें हैं। पूरी खबर पढ़ें

8. धक्का देने से बुजुर्ग महिला की मौत

भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टिकापुर गांव में दरवाजे पर पानी गिरने के विवाद बुजुर्ग महिला को जोरदार धक्का दे दिया गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मारपीट के दौरान पुत्र समेत तीन लोग जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजन की ओर से पट्टीदारों पर ही मारने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। पूरी खबर पढ़ें

9. छठ पर घर लौटने वालों को स्टेशन से मुफ्त बस सेवा

छठ पर दूसरे राज्यों से घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बापूधाम रेलवे स्टेशन से निःशुल्क बस सेवा शुरू की गई है। जिला प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, एसपी स्वर्ण प्रभात और नगर आयुक्त आशीष कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। पूरी खबर पढ़ें

10. कल मौसम रहेगा सामान्य

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में कल यानी बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा। सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी। वहीं, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।