![]()
चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग छठ घाटों का दौरा किया। उन्होंने घाटों की सफाई और तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को छठ पूजा से पहले सभी जरूरी काम पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव गिरी और अंचल अधिकारी राहुल कुमार भी मौजूद रहे। कीचड़ और गंदगी हटाने को कहा निरीक्षण के दौरान विधायक ने घाटों की सफाई, पहुंच पथ, जलाशयों और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने घाटों के आसपास जमा कचरा हटाने और आने-जाने वाले रास्तों को ठीक करने का निर्देश दिया। कीचड़ वाली जगहों पर प्राथमिकता से काम कराने को कहा। विधायक ने कहा कि छठ बिहार की आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का पर्व है। घाटों पर गंदगी या अव्यवस्था के कारण व्रतियों और श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर निजी स्तर से लगवा रहे जेसीबी अभिषेक रंजन ने कहा कि जहां घाटों की सफाई नहीं होने, रास्तों पर कीचड़ या श्रद्धालुओं को असुविधा की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। जिन घाटों पर बड़े पैमाने पर सफाई की जरूरत है, वहां निजी स्तर से जेसीबी मशीन लगवाकर सफाई कराई जा रही है। उन्होंने आम लोगों से भी घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही गंदगी, जलजमाव, कीचड़ या पहुंच पथ से जुड़ी समस्या की सूचना देने को कहा, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके। विधायक ने अधिकारियों को छठ पूजा से पहले सभी लंबित काम पूरे करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।
Source link
चनपटिया में विधायक ने छठ घाटों का किया निरीक्षण:कीचड़ और गंदगी हटाने के निर्देश, जरूरत पड़ने पर निजी खर्च से लगवा रहे जेसीबी
