Headlines

जमुई- छठ के लिए मिट्टी निकालने गए युवक की मौत:ऊपर से गिरा मिट्टी का बड़ा हिस्सा; गड्ढे में दबा मिला, दो बच्चों के पिता थे




जमुई में छठ पर्व की तैयारी के दौरान मिट्टी लाने गए एक युवक की हादसे में मौत हो गई। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ककनचोर गांव में बुधवार को गड्ढे से मिट्टी निकालने के दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक उसके ऊपर गिर गया। युवक मिट्टी और पानी के बीच दब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गड्ढे में मिट्टी निकाल रहा था युवक मृतक की पहचान राजेश्वर ठाकुर के 26 वर्षीय बेटे पवन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, पवन बुधवार को छठ पूजा के लिए मिट्टी लाने खेत की ओर गया था। गांव के कई अन्य लोग भी इसी जगह से मिट्टी निकाल रहे थे। लगातार मिट्टी निकाले जाने से वहां गहरा गड्ढा बन गया था, जिसमें पानी भी जमा था। पवन गड्ढे के अंदर उतरकर मिट्टी निकाल रहा था। इसी दौरान ऊपर से मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ा। इससे वह मिट्टी और पानी के बीच दब गया। लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र से जमुई रेफर किया गया हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने प्रयास कर पवन को गड्ढे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे लक्ष्मीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दो बच्चों को छोड़ गया पवन पवन दो भाइयों में छोटा था। उसके दो पुत्र हैं। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छठ की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से ककनचोर गांव में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *