Headlines

काली पूजा पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया:मकवा गांव में हजारों ग्रामीण पहुंचे; बाल कलाकारों को नगद पुरस्कार, मेडल, प्रशस्ति पत्र और कलम दिए गए




असरगंज प्रखंड के मकवा गांव में काली पूजा के अवसर पर स्थानीय बाल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम देखने के लिए हजारों ग्रामीण और दर्शक पहुंचे। बच्चों ने नृत्य और दूसरी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के सम्मान से हुई। मां काली समिति के सदस्यों ने जिला परिषद सदस्य अनिल सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णानंद सिंह, रंजन बिंद और मनोज मंडल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वार्ड सदस्य संजय चौधरी, अमर चौधरी और सुध्या देवी का भी सम्मान किया गया।
रीना, पायल, खुशी, गायत्री और लाडली ने ‘श्री गणेश देवा’ गीत पर समूह नृत्य किया। राधिका, खुशी, पायल, सुजाता और आरती ने ‘होलिका जले’ गीत पर प्रस्तुति दी। मानवी ने ‘आरंभ है प्रचंड’ और सोम्यराज ने ‘तेरी जय हो गणेश’ गीत पर नृत्य किया।
सैकड़ों ग्रामीण बच्चों ने लोकप्रिय गीतों पर रिकॉर्डिंग डांस भी पेश किया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी बाल कलाकारों को मां काली समिति की ओर से नगद पुरस्कार, मेडल, प्रशस्ति पत्र और कलम दिए गए। शिक्षिका सोनाली प्रियंका ने भी बच्चों को सम्मानित करने में भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक निमेष कुमार ने बताया कि मां काली पूजा पर स्थानीय बाल कलाकार लगातार तीसरे साल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना और उनका उत्साह बढ़ाना है।
कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक साह और अश्वनी कुमार उर्फ मुन्ना ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *