Headlines

भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय में बनी छठ वाटिका:गन्ना-नारियल से लेकर सिंघाड़ा तक लगाए गए, पूजा में इस्तेमाल होने वाली 11 फसलें




भागलपुर में छठ महापर्व की परंपरा को कृषि नवाचार से जोड़ते हुए बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में छठ वाटिका विकसित किया है। विश्वविद्यालय के उद्यान परिसर में 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्थापित इस वाटिका में छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले 11 प्रमुख फल और सब्जियों की फसलों को शामिल किया गया है। इसका उद्घाटन 10 नवंबर को विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया। छठ वाटिका में गागर नींबू, हल्दी, अदरक, शकरकंद, मूली, अमरूद, केला, नारियल, कागजी नींबू, ईख और पानी फल यानी सिंघाड़ा लगाए गए हैं। इन फसलों का प्रदर्शन एक साथ कर विश्वविद्यालय ने छठ पर्व से जुड़ी कृषि उपज के वैज्ञानिक उत्पादन और व्यावसायिक खेती की संभावनाओं को सामने रखा है। उद्घाटन की जानकारी 12 नवंबर को विज्ञप्ति जारी कर दी है। छठ की परंपरा से किसानों की आय बढ़ाने की पहल छठ पूजा के दौरान फल और कृषि उत्पादों की मांग काफी बढ़ जाती है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य किसानों को इन फसलों के योजनाबद्ध और वैज्ञानिक उत्पादन के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे स्थानीय बाजारों में बढ़ती मांग का लाभ उठा सकें। इससे फसल विविधीकरण, किसानों की आय में वृद्धि और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है।
किसानों और विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रशिक्षण इकाई विश्वविद्यालय के अनुसार छठ वाटिका विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक ज्ञान और प्रशिक्षण का केंद्र बनेगी। वहीं किसानों के लिए यह एक जीवंत प्रदर्शन इकाई के रूप में काम करेगी। यहां उन्नत उत्पादन तकनीक, पौध प्रबंधन और बाजारोन्मुखी खेती की जानकारी दी जा सकेगी। उद्घाटन के अवसर पर अधिष्ठाता कृषि, निदेशक प्रशासन, निदेशक छात्र कल्याण, बिहार कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य, उद्यान विभाग के अध्यक्ष, उद्यान परिसर प्रभारी सहित शिक्षकगण और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बीएयू की यह पहल स्थानीय संस्कृति और कृषि को जोड़ने के साथ पारंपरिक फसलों को व्यावसायिक खेती के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *