Headlines

खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत:रोड एक्सीडेंट में पत्नी गंभीर घायल, ट्रैक्टर पर लदे बांस की छिप सीने में घुसी




खगड़िया। खगड़िया-बखरी मुख्य सड़क पर गुरुवार देर शाम हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय बाइक सवार जितेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मिंटू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा गंगौर थाना क्षेत्र के पहरजा हॉल्ट के समीप तिरासी मोड़ पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के दौरान ट्रैक्टर पर लदी बांस की एक छिप जितेंद्र के सीने में घुस गई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बहन के घर से लौट रहे थे पति-पत्नी मृतक जितेंद्र कुमार गंगौर थाना क्षेत्र के हरिवंश नगर कठौरा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे अपनी पत्नी मिंटू देवी के साथ बेगूसराय जिले के परिहारा स्थित बहन के घर से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तिरासी मोड़ के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। ट्रैक्टर पर बांस लदा हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बांस की एक छिप जितेंद्र के सीने में जा घुसी। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर बांस उतारने का आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल के पास एक बांस कारोबारी सड़क के बीच ट्रैक्टर खड़ा कर बांस उतरवा रहा था। इसी दौरान अंधेरे में आ रहे बाइक सवार को सड़क पर खड़ा ट्रैक्टर दिखाई नहीं दिया और उनकी बाइक उससे टकरा गई। स्थानीय लोगों ने सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर बांस उतारने को हादसे की वजह बताया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार होने और साक्ष्य मिटाने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचवाया घटना की सूचना मिलते ही गंगौर थानाध्यक्ष श्यामसुंदर पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायल मिंटू देवी को इलाज के लिए स्थानीय निजी अस्पताल भिजवाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने जितेंद्र कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे से गांव में शोक जितेंद्र कुमार की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस सफर पर पति-पत्नी साथ घर लौट रहे थे, वही सफर परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। पति की मौत और पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर से गांव में शोक की लहर है। अब पुलिस जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सड़क पर ट्रैक्टर खड़ा कर बांस उतारने और हादसे के बाद वाहन लेकर फरार होने के आरोपों की जांच के बाद ही जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *