Headlines

जमीन जोतने के विवाद में बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर:बांका में 2 पक्षों के बीच विवाद, भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर




बांका। चांदन थाना क्षेत्र के भंनरा गांव में गुरुवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर 65 वर्षीय बुजुर्ग जहलु यादव को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गोली उनके पैर में लगी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। खेत जोतने को लेकर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, सिलजोरी पंचायत के भंनरा गांव निवासी जहलु यादव और मौजी यादव के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को जहलु यादव विवादित जमीन पर खेत जोतने पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष से नरेश यादव मौके पर पहुंचा और खेत जोतने का विरोध करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। घायल जहलु यादव के अनुसार, इसी दौरान नरेश यादव ने अचानक गोली चला दी, जो उनके पैर में लगी। गोली लगने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज रेफर घटना की सूचना मिलते ही चांदन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल से खोखा बरामद, छह लोगों पर प्राथमिकी थानाध्यक्ष रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और विभिन्न बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि घायल के पुत्र राजेंद्र यादव के आवेदन पर मौजी यादव सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *