Headlines

बर्तन दुकान से पीतल का हांडा चुराकर भागता युवक पकड़ा:बांका के रजौन बाजार में दूसरा युवक भागा, पकड़े गए युवक के हाथ रस्सी से बांधे




बांका के रजौन बाजार में शुक्रवार शाम बर्तन दुकान से पीतल का हांडा चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ रस्सी से बांध दिए। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। गिरफ्तार युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के रानीटीकर गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से नेल कटर भी बरामद किया गया। दो युवक दुकान पर पहुंचे थे जानकारी के अनुसार, रजौन बाजार निवासी राजू साह के बेटे कुंदन कुमार की बर्तन दुकान पर शुक्रवार को दो युवक पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों ने दुकान से पीतल का हांडा लेकर भागने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ गई। लोगों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। इसके बाद लोगों ने पकड़े गए युवक के हाथ रस्सी से बांध दिए। सीसीटीवी में दिखे दो युवक घटना की सूचना मिलने पर एसआई शुभम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें चोरी की घटना में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तार युवक के पास से चोरी किया गया पीतल का हांडा भी बरामद कर लिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में सूखा नशा करने वाले कुछ युवक अपनी लत पूरी करने के लिए छोटी-मोटी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने अभी किसी नशे की लत या चोरी के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं की है। थानाध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार दूसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *