Headlines

Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge reveals the truth; What Gives the Right Direction to Life? – 5 Ways to Avoid Problems


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; What Gives The Right Direction To Life? – 5 Ways To Avoid Problems

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जीवन में सत्य, धर्म और आत्मिक शांति की प्राप्ति करना मनुष्य जीवन का लक्ष्य है। इसके लिए वेदों और शास्त्रों में बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। वेद हमें जीवन का वास्तविक ज्ञान प्रदान करते हैं और सत्य को अपनाने की प्रेरणा देते हैं। वेदों में निहित ज्ञान हमें सही और गलत का भेद समझाता है और जीवन को सही दिशा देता है। 5 बातें ध्यान रखेंगे, तो कई समस्याएं दूर हो सकती हैं…

1. वेद मानव जीवन को सत्य, धर्म और सदाचार का मार्ग दिखाते हैं। वे हमें जीवन के वास्तविक उद्देश्य से परिचित कराते हैं और सही-गलत का विवेक प्रदान करते हैं।

2. केवल वेदों और शास्त्रों का अध्ययन करना पर्याप्त नहीं है। उनके बताए सिद्धांतों को अपने विचार, व्यवहार, कर्म और आचरण में अपनाना ही वास्तविक धर्म का पालन है।

3. जब मनुष्य शास्त्रों के अनुरूप जीवन जीता है, तब उसके भीतर विवेक, संयम, कर्तव्यनिष्ठा और सद्भाव का विकास होता है। इससे जीवन की दिशा सही होती है।

4. धर्म के मार्ग पर चलने से मनुष्य के जीवन में शांति, संतुलन और स्थिरता आती है। उसकी समस्याओं को देखने का दृष्टिकोण बदलता है और वह उचित समाधान खोजने में सक्षम बनता है।

5. वेद और शास्त्रों के मार्गदर्शन में जीवन जीने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे आत्मबोध और सत्य की ओर अग्रसर होता है। यही जीवन की वास्तविक सिद्धि है।

जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि से आज का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।