![]()
लोकमानपुर गांव में मां काली की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां काली के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। विसर्जन के दौरान स्वच्छता पर रहा जोर विसर्जन यात्रा के दौरान ग्रामीणों और आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा। विसर्जन मार्ग और आसपास के इलाकों में कचरा नहीं फैलने देने की कोशिश की गई। आयोजन के बाद भी स्वच्छता बनाए रखने की पहल की गई। ग्रामीणों की इस पहल की सराहना हुई।
Source link
लोकमानपुर में मां काली की प्रतिमा विसर्जित:ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच ग्रामीणों ने दी विदाई
