![]()
छठ के लिए बिहार लौट रहे यात्रियों को ट्रेनों की देरी के कारण स्टेशनों पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। करीब एक दर्जन से अधिक स्पेशल और नियमित ट्रेनें लेट चल रही हैं। रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एक हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की बात कही है। इसके बावजूद दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बुधवार को आनंद विहार-जयनगर गरीब रथ करीब 8 घंटे और नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 5 घंटे लेट थी। नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस भी करीब 8 घंटे देरी से चल रही थी। परिवार के साथ सफर कर रहे यात्रियों को बच्चों और बुजुर्गों के साथ प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। देरी से उनकी आगे की यात्रा और घर पहुंचने की योजना पर भी असर पड़ रहा है।…पढ़िए रिपोर्ट… टिकट मिलना मुश्किल, रिजर्व सीट पर भी बैठने की जगह नहीं जमशेदपुर के रहने वाले चंद्रशेखर सिंह ने बताया, छठ को लेकर ट्रेनों में काफी भीड़ है। भीड़ के कारण यात्रा करना बेहद मुश्किल हो गया है। टिकट लेना भी आसान नहीं है। ट्रेनों में नो रूम की स्थिति होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। त्योहार के मौके पर हर कोई अपने परिवार के साथ घर पहुंचना चाहता है, लेकिन ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसी कोच में भी जनरल जैसी स्थिति, सामान रखने तक की जगह नहीं सीमा प्रसाद ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ इतनी अधिक है कि लगेज रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। रिजर्व सीट पर बैठना भी मुश्किल हो गया है। वंदे भारत जैसी ट्रेनों में भीड़ के प्रबंधन को लेकर बेहतर व्यवस्था की जरूरत है। रेलवे का दावा- एक हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चल रहीं रेलवे अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक, छठ पूजा के अवसर पर बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, सूरत और गुजरात समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में प्रवासी बिहार पहुंच रहे हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से एक हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, ताकि लोगों को त्योहार के दौरान घर पहुंचने में सुविधा मिल सके। 11 घंटे तक लेट चल रही ट्रेनें, प्लेटफॉर्म पर इंतजार की मजबूरी बुधवार को विलंब से चलने वाली ट्रेनों में कई प्रमुख स्पेशल और नियमित ट्रेनें शामिल रहीं। यात्रियों की परेशानी इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि लंबी दूरी की कई ट्रेनों के निर्धारित समय में काफी अंतर आ गया। किसी ट्रेन के तीन घंटे तो किसी के आठ से 11 घंटे तक विलंब से चलने की सूचना रही।
Source link
छठ पर बिहार लौट रहे यात्रियों की ट्रेनें लेट:गरीब रथ 8, भागलपुर स्पेशल 11 घंटे लेट; यात्री बोले- रिजर्व सीट पर नहीं बैठ पा रहे
