.
आज की सबसे बड़ी खबर किशनगंज से है। यहां ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में आग लग गई। दरभंगा में सड़क हादसे में तीन नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। बेगूसराय में गैंगरेप के 4 महीने बाद पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की गई। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
1. ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में लगी आग
किशनगंज के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप में बुधवार को आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि लपटें 50 फीट से ज्यादा ऊंची उठ रही थी। धुएं का गुब्बार दूर से दिखाई दे रहा था। हालांकि, साढ़े तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। वर्कशॉप में लगातार 2 घंटे तक रुक-रुक कर धमाके हो रहे थे। 10 से 12 धमाके हुए हैं। वर्कशॉप में 50 ट्रांसफार्मर, तेल से भरे 50 ड्रम रखे गए थे। जिनमें ब्लास्ट हो रहा था। पूरी खबर पढ़ें

2. अनंत ने खेसारी को दिया बेटी की शादी का न्योता
बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। शादी की तैयारियों, दामाद को मिलने वाले गिफ्ट से लेकर पहुंचने वाले मेहमानों की बातें हो रही हैं। गेस्ट लिस्ट में भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल का भी नाम जुड़ गया है। अनंत सिंह ने खेसारी लाल यादव को बेटी की शादी का न्योता दिया है। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। जिसका वीडियो सामने आया है। भोजपुरी एक्टर ने 25 नवंबर को आने की बात कही। पूरी खबर पढ़ें
3. ट्रक ने 4 दोस्तों को रौंदा, 3 की मौत
दरभंगा में बुधवार तड़के एक सड़क हादसे में तीन नाबालिग की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। चारों लड़के एक ही बाइक पर सवार थे। घटना उस वक्त हुई, जब चारों लड़के एक धार्मिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। चारों लड़कों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहनी थी, जबकि परिवार के लोगों का कहना है कि बच्चे घर से बाइक लेकर कब निकले, हमें इसकी जानकारी नहीं थी। घटना मब्बी थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित बाजार समिति चौक के पास की है। पूरी खबर पढ़ें
4. बिहार में AI को बढ़ाने के लिए 190Cr होंगे खर्च
बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), तकनीकी शिक्षा और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर की संस्था ग्लोबल फाइनेंस एंड टेक्नोलॉजी नेटवर्क (GFTN) के साथ काम किया जाएगा। इसके लिए बिहार सरकार ‘आर्यभट्ट दृष्टि’ परियोजना शुरू करेगी। इस परियोजना पर 190 करोड़ 32 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यह फैसला बुधवार को सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। बैठक में 32 एजेंडों पर मुहर लगी है। पूरी खबर पढ़ें

5. गैंगरेप के 4 महीने बाद पीड़िता को मारने की कोशिश
बेगूसराय में गैंगरेप के 4 महीने बाद पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़िता ने बताया आरोपी केस उठाने का दबाव बना रहे हैं। इसी दौरान सोमवार देर रात आरोपियों ने उसे उसके मकान के फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। मामला चकिया थाना क्षेत्र का है। घटना में महिला को सिर के साथ शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां से मंगलवार देर शाम उसे घर भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें
6. सुपरबाइक से तेजप्रताप यादव ने दिखाया अपना स्वैग
जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे पटना की सड़कों पर हरे रंग की सुपरबाइक चलाते नजर आ रहे हैं। यह कावासाकी निंजा ZX-6R बाइक है, जिसे तेजप्रताप ने अपनी पसंदीदा बाइक बताया है। वही सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स मजे लेते भी दिखे। एक यूजर ने लिखा- भैया थोड़ा ध्यान से साइकिल चलाते आप गिर गए थे। पूरी खबर पढ़ें
7. गिरवी रखे गहने नहीं छुड़ा सका पति, पत्नी ने लगाई फांसी
बहन रीना की ननद की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उस समय उसने पति निर्भय ने रीना के गहनों को हाजीपुर की मुथूट फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखा था। 2 लाख रुपए कर्ज लिए थे। जिसका ब्याज सिर्फ 3 महीने ही जमा किया। रीना अपने पति निर्भय से कहती थी कि मेरे गहनें वापस लेकर आओ, पर निर्भय गहनों को ला नहीं पा रहा था। इसी बात को लेकर हमेशा विवाद होता था। मंगलवार सुबह भी इसी बात लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
8. घर में घुसकर ड्राइवर की हत्या, सिर में मारी गोली
टना में अपराधियों ने घर में घुसकर एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर सिर में गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11:30 बजे दो युवक घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, तभी एक युवक ने ड्राइवर के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद दोनों अपराधी उसका मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए। घटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में हुई। पूरी खबर पढ़ें

9. 15 मिनट में उखाड़ा ATM, 3 मिनट में पहुंची पुलिस
मुजफ्फरपुर में सदर थाना क्षेत्र के डुमरी में सोमवार देर रात एसबीआई का एटीएम उखाड़कर ले जाने पहुंचे अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हाथों में ग्लव्स पहन रखे थे। एटीएम बूथ में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे पर ब्लैक कलर का स्प्रे छिड़का और कैमरा बॉक्स को क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सके। इसके बाद महज 15 मिनट में पूरी एटीएम मशीन उखाड़कर स्कॉर्पियो में लोड कर ली। पूरी खबर पढ़ें
10. बिहार में कल मौसम रहेगा सामान्य
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में कल यानी गुरुवार को मौसम सामान्य रहेगा। सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
