Headlines

नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता:दिल्ली के शीतल और मेरठ की तनु चौहान विजेता बने




नवादा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवर्धन मंदिर समिति की ओर से हरिश्चंद्र स्टेडियम के अखाड़े में अंतर्राज्यीय दंगल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए महिला और पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। पूर्व श्रम राज्यमंत्री और समिति अध्यक्ष राजबल्लभ प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। प्रतियोगिता में अंतर्राज्यीय, राज्यस्तरीय और क्षेत्रीय पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। पहलवानों के लिए बढ़ाई गई पुरस्कार राशि प्रतिभागियों की संख्या और अलग-अलग वर्गों में मुकाबलों को देखते हुए प्रबंधन समिति ने पांच से छह श्रेणियों में पुरस्कार देने का फैसला किया। समिति अध्यक्ष राजबल्लभ प्रसाद ने पहले से निर्धारित पुरस्कार राशि भी बढ़ा दी। सीनियर पुरुष वर्ग के विजेता को 31 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपए दिए गए। वहीं, जूनियर वर्ग के विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपए देने की घोषणा की गई। अलग-अलग वर्गों में ये पहलवान रहे विजेता देर शाम तक चले मुकाबलों में अंतर्राज्यीय पुरुष वर्ग में दिल्ली के शीतल पहलवान विजेता और हरियाणा के पुनीत पहलवान उपविजेता रहे। महिला दंगल में मेरठ की तनु चौहान ने पहला और हरियाणा की पिंकी लखवान ने दूसरा स्थान हासिल किया। भागलपुर की मीनाक्षी पहलवान तीसरे स्थान पर रहीं। नवादा सीनियर वर्ग में रामपुर के गोपाल यादव विजेता और कोल्हाबिघा के सतीश कुमार उपविजेता बने। नवादा जूनियर वर्ग में गोंदापुर के विनय यादव ने पहला और बनिया बिगहा के विपिन यादव ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंतर्राज्यीय जूनियर वर्ग में कुरुक्षेत्र के कृष्ण कुमार विजेता और हरियाणा के ऋतिक उपविजेता घोषित किए गए। वहीं, नन्हे पहलवान एकलव्य कुमार को प्रोत्साहन के तौर पर 11 हजार रुपए दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *