![]()
दरभंगा में मंगलवार को दो बाइक की टक्कर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, चार लोग घायल हो गए हैं। एक बाइक पर 2 और दूसरी बाइक पर 3 लोग सवार थे। मृतक केवटी थाना के मेहसाजान गांव के रहने वाले रामलगन शर्मा का बेटा अंजन शर्मा (32) है। जो कारपेंटर थे। वहीं, घायलों में खराज गांव निवासी सूरज मंडल का बेटा शुभम मंडल (20), दड़िमा गांव निवासी 40 वर्षीय मो. तौकीब हैं। अन्य दो घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका नाम सामने नहीं आया है। घटना केवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा-केवटी-जयनगर मुख्य सड़क हाजीपुर और पाराडीह चौक के बीच की है। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त किया दुर्घटना की सूचना मिलते ही केवटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर थाने ले आई। घर का कमाने वाला सदस्य नहीं रहा अंजन शर्मा की मौत की खबर मिलते ही पत्नी संगीता देवी, मां इंदिला देवी और 11 साल की बेटी नैना कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। अंजन शर्मा वेल्डिंग और कारपेंटर का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। घायलों को सीएचसी पहुंचाया केवटी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को सीएचसी केवटी में भर्ती कराया गया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल दोनों बाइक जब्त कर ली गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
दरभंगा में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत:हादसे में 4 लोग हुए घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; दोनों गाड़ियां जब्त
