Headlines

दीपावली पर पूनोल गांव में निकली शिक्षा जागरूकता रैली:बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने लिया हिस्सा, घर-घर दिया शिक्षा का संदेश




दीपावली के दिन बुद्धिजीवी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने नवादा जिले के नरहट प्रखंड के पूनोल गांव में शिक्षा जागरूकता के लिए प्रभातफेरी निकाली। यह मंच का साप्ताहिक अभियान है।
प्रभातफेरी गांव के एक टोले में निकाली गई। पूनोल कई टोलों में फैला गांव है। आयोजकों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाएं हैं, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी महसूस हुई।
कुछ महीने पहले गांव में शिक्षा जागरूकता को लेकर बैठक हुई थी। आयोजकों के मुताबिक, इस पहल का असर कार्यक्रम में दिखा। बच्चों के साथ महिलाओं और बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में अबधेश कुमार, रामबिलास यादव, राजू रंजन कुमार, दिलीप पासवान, मथुरा पासवान, व्यास यादव और गायक रंजीत कुमार शामिल हुए।
राजू रंजन कुमार, दिलीप पासवान, व्यास यादव और रंजीत कुमार ने गीत गाए। अबधेश कुमार और आयोजक ने ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने की बात कही।
दीपावली पर गीत के जरिए घर-घर शिक्षा का संदेश दिया गया। गीत की पंक्तियां थीं, “दिया जलायबाय, दिया जलाईबाय, दिया जलाईबाय ना, घर-घर में शिक्षा के अब हम दिया जलाईबाय ना…”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *