![]()
किशनगंज के पौआखाली थानाध्यक्ष पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। मामले में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो की जांच एसपी ने एसडीपीओ-2, किशनगंज को सौंपी है। उन्हें शिकायत के सभी बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, भोलमारा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. इसराइल ने 7 नवंबर को एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने अपना पता भनकरद्वारी और पिता का नाम स्व. कुदरतुल्लाह बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर के पास बिहार सरकार की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जमीन विवाद में मारपीट का आरोप शिकायत के अनुसार, 4 नवंबर को शिकायत मिलने के बाद ठाकुरगंज अंचल के राजस्व अधिकारी (आरओ) जमीन का निरीक्षण करने भनकरद्वारी पहुंचे थे। आरओ के बुलाने पर मो. इसराइल भी वहां पहुंचे। आरोप है कि मो. समीम के इशारे पर कई लोगों ने उनके साथ मारपीट की। थाने में गाली-गलौज का लगाया आरोप मो. इसराइल का आरोप है कि मारपीट की शिकायत करने जब वह पौआखाली थाना पहुंचे, तो थानाध्यक्ष ने उनके साथ गाली-गलौज की। भनकरद्वारी गांव में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में अलग-अलग आवेदन दिए। दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज मो. इसराइल के आवेदन पर पौआखाली थाने में कांड संख्या 165/26 दर्ज किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष के लालू हरिजन, पिता सोहन लाल हरिजन के आवेदन पर कांड संख्या 166/26 दर्ज हुई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। वायरल ऑडियो की जांच के आदेश एसपी ने शिकायत में लगाए गए आरोपों, अन्य स्रोतों से मिली जानकारी, व्हाट्सएप पर प्राप्त टेक्स्ट मैसेज और वायरल ऑडियो क्लिप के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं। एसडीपीओ-2 को सभी बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
किशनगंज में थानाध्यक्ष पर गाली-गलौज का आरोप:पूर्व मुखिया की शिकायत पर एसपी ने एसडीपीओ-2 को सौंपी जांच
