![]()
बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र की सहुरी पंचायत के बहियार स्थित पोखर से शनिवार को चार दिनों से लापता स्वच्छता पर्यवेक्षक दशरथ सहनी का शव बरामद किया गया था। अब इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक के बहनोई और वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयजय राम सहनी ने राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को हत्या की वजह बताया है। मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था, फिर नहीं लौटा जयजय राम सहनी ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनहारा गांव निवासी दशरथ सहनी (24) बचपन से उनके साथ रहता था। इंटर पास करने के बाद उसकी सहुरी पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर बहाली हुई थी। वह काम के साथ अपनी मुखिया बहन प्रमिला देवी और घर के दूसरे कामों में भी सहयोग करता था। 4 नवंबर को दशरथ रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर सुबह करीब 10 बजे उसे फोन किया गया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। परिजनों को लगा कि वह काम में व्यस्त होगा। शाम तक संपर्क नहीं होने पर उसकी तलाश शुरू की गई। मोबाइल बंद होने पर थाने में दी सूचना जयजय राम सहनी के अनुसार, 5 नवंबर को शाम करीब 5 बजे दशरथ का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद उसी दिन थाने में उसके लापता होने की सूचना दी गई। कोई जानकारी नहीं मिलने पर 6 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। परिवार और गांव के 40-45 लोगों ने अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी तलाश की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। बूढ़ी गंडक नदी और आसपास के पोखरों में खोजबीन की गई। इसी दौरान शनिवार को बहियार के एक पोखर में उसका शव पानी में उपलाता मिला। बहनोई ने राजनीतिक रंजिश में हत्या का लगाया आरोप जयजय राम सहनी ने आरोप लगाया कि दशरथ की हत्या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के कारण की गई है। उन्होंने बताया कि वह 2001 से मुखिया रहे हैं और बाद में प्रखंड प्रमुख भी बने। फिलहाल उनकी पत्नी प्रमिला देवी मुखिया हैं। वह खुद पैक्स अध्यक्ष और वीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैं। उनका आरोप है कि दशरथ ने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा था। मारपीट करने के बाद उसे पानी में डुबोकर मार दिया गया। शव मिलने के बाद एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार रात ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मौके पर पहुंचे एसपी मनीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चिन्हित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
Source link
मुखिया के भाई की हत्या मामला:वीआईपी पार्टी जिलाध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर, शरीर पर चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज
