Headlines

Nalanda Student Suicide Case | Class 12 Student Found Dead in Shivpuri


नालंदा जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले के वार्ड नंबर 22 में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

.

मृतक की पहचान पटना जिले के दनियावां थाना क्षेत्र के पीर बढ़ौना गांव निवासी संजीवन चौधरी के 17 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। शुरुआती तौर पर प्रेम प्रसंग को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

रात में फोन स्विच ऑफ हुआ, सुबह फंदे से लटका मिला शव

मृतक के बड़े भाई साहिल कुमार ने बताया कि अंकित 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों की उससे आखिरी बार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच बात हुई थी। उस दौरान उसने फोन की बैटरी कम होने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। व्हाट्सएप पर मैसेज भेजने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया।

सुबह भी फोन बंद मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने मकान मालिक से संपर्क कर कमरे पर जाकर देखने को कहा। सुबह करीब 10 बजे जब लोग कमरे पर पहुंचे और अंदर झांककर देखा, तो अंकित बेडशीट के सहारे पंखे से लटका हुआ था।

अस्पताल में मौजूद परिजन

अस्पताल में मौजूद परिजन

परिवार में विवाद या पढ़ाई का दबाव नहीं था

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, कमरे का दरवाजा परिजनों के पहुंचने के बाद खोला गया। साहिल ने बताया कि घर में किसी तरह का पारिवारिक विवाद नहीं था और न ही अंकित पर पढ़ाई का कोई अनुचित दबाव था। वह केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहा था। उसके इस कदम से परिवार के लोग स्तब्ध हैं।

रोते बिलखते परिजन

रोते बिलखते परिजन

मोबाइल जब्त, सभी व्हाट्सएप चैट डिलीट मिले

लहेरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने बताया कि स्थानीय वार्ड पार्षद ने किशोर के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

थानाध्यक्ष के अनुसार, शुरुआती जांच में मोबाइल से सभी व्हाट्सएप चैट डिलीट मिले हैं। इससे मामला संदेहास्पद लग रहा है। परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।