![]()
मोतिहारी में दीपावली के अवसर पर जिले के विभिन्न थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने खुद श्रमदान कर थाना परिसर की साफ-सफाई की। लंबे समय से जमा गंदगी, घास और झाड़ियों को हटाकर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया। पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। बारिश के बाद उगी घास-झाड़ियों की सफाई बारिश के बाद जिले के कई थानों के परिसर में घास और झाड़ियां उग आई थीं। इससे थाना परिसर में गंदगी और अव्यवस्था दिखाई देने लगी थी। दीपावली के मौके पर पुलिसकर्मियों ने परिसर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया और सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया। दरपा थाने में पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि दीपावली के अवसर पर थाना परिसर की सफाई के साथ श्रमदान भी किया गया। बारिश के बाद परिसर के अलग-अलग हिस्सों में घास और झाड़ियां उग आई थीं। थाने के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने मिलकर उनकी सफाई की, ताकि थाना परिसर साफ-सुथरा और सुंदर दिखे। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से सफाई का काम आसानी से पूरा हुआ। जिले के सभी थानों में चल रहा अभियान एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दीपावली को देखते हुए जिले के सभी थानों में साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य थाना परिसर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। इसी क्रम में दरपा, छौड़ादानो और कुंडवा चैनपुर समेत जिले के विभिन्न थानों में पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने श्रमदान किया। पुलिस की इस पहल से थाना परिसरों की तस्वीर बदलने के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है।
Source link
मोतिहारी-दीपावली पर थानों में स्वच्छता अभियान:एसपी के निर्देश पर दरपा, छौड़ादानो और कुंडवा चैनपुर समेत कई थानों में श्रमदान
