![]()
नवादा के नेमदारगंज इलाके में अपराधियों ने मिठाई कारोबारी उत्तम कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। गोली उनकी गर्दन में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। खेत की ओर गए कारोबारी पर फायरिंग जानकारी के मुताबिक, उत्तम कुमार नेमदारगंज बाजार में राज मिठाई एवं केक पैलेस नाम से दुकान चलाते हैं। वह कई वर्षों से मिठाई और केक के कारोबार से जुड़े हैं। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई, जब वह शौच के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और उन पर गोली चला दी। गोली लगने से वह जख्मी होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गोली मारने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं कारोबारी को गोली मारने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जख्मी उत्तम कुमार ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। वहीं, पुलिस को उनकी ओर से अभी तक कोई लिखित आवेदन भी नहीं मिला है। घटना से कारोबारियों में डर का माहौल घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में डर और चिंता का माहौल है। कारोबारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने गोली लगने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जख्मी कारोबारी का पटना के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Source link
नवादा-मिठाई कारोबारी को गर्दन में मारी गोली, पटना रेफर:खेत की ओर जा रहे थे, नेमदारगंज बाजार में चलाते हैं मिठाई-केक की दुकान
