Headlines

दहेज हत्या में फरार पति के घर की कुर्की:शेखपुरा के कन्हौली गांव में पुलिस की कार्रवाई, कपड़े-बर्तन से लेकर दरवाजे तक जब्त




शेखपुरा में दहेज हत्या के मामले में फरार पति अरविंद कुमार के कन्हौली गांव स्थित घर की पुलिस ने कुर्की की। मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई कार्रवाई के दौरान घर से कपड़े, बर्तन, बिछावन, खिड़की, दरवाजा, बक्सा और चूल्हा समेत अन्य सामान जब्त किया गया। कोर्ट के कुर्की वारंट के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। जयरामपुर थानाध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि मृतका पूनम कुमारी की उम्र 24 वर्ष थी। वह नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी धर्मवीर कुमार की बेटी थीं। पूनम की शादी 2022 में शेखपुरा के कन्हौली गांव निवासी छोटूराम के बेटे अरविंद कुमार से हुई थी। दो लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद पति और ससुराल वालों पर दहेज में दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगा था। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर पूनम को प्रताड़ित किया जाता था। 19 अगस्त 2025 को पूनम की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मां के आवेदन पर सात आरोपी नामजद पूनम की मां ने स्थानीय थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें पति अरविंद कुमार समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट ने फरार पति के खिलाफ कुर्की का वारंट जारी किया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास थानाध्यक्ष लाली कुमारी ने बताया कि कोर्ट के वारंट के आधार पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कुर्की की कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *