Headlines

समस्तीपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:पेशाब करने के लिए सड़क पार करते समय हादसा, दो दिन तक निजी अस्पताल में चला इलाज




समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल गांव में सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह शहर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान गांव के बद्री राम के रूप में हुई है। पेशाब करने के लिए सड़क पार कर रहे थे बुजुर्ग मृतक के पुत्र जीवछ राम ने बताया कि 6 नवंबर की रात उनके पिता घर के दरवाजे पर सोए हुए थे। देर रात पेशाब लगने पर उनकी नींद खुली। इसके बाद वे सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बद्री राम की चीख सुनकर घर के लोगों की नींद खुली। परिजन उन्हें आनन-फानन में समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव बुजुर्ग की मौत के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हलई थाने की पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे में शामिल वाहन की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी पुलिस पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत हुई है। दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *