Headlines

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकील के अपमान पर समस्तीपुर में आक्रोश:कलेक्ट्रेट गेट पर की जमकर नारेबाजी, बोले- वकीलों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान




इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक वकील के साथ सार्वजनिक रूप से किए गए अभद्र व्यवहार और अपमान के विरोध में शनिवार को समस्तीपुर के अधिवक्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। जिला वकील संघ के बैनर तले निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान वकीलों ने ‘वकीलों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ समेत कई नारे लगाकर अपना आक्रोश जताया। प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व जिला वकील संघ के डॉ. एसए इमाम ने किया। मार्च समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला वकील संघ कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचा। यहां अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और इलाहाबाद हाईकोर्ट की घटना पर विरोध जताया। अधिवक्ताओं का कहना था कि एक वकील को पुलिस पदाधिकारी के सामने उठक-बैठक करने के लिए कहना पूरे अधिवक्ता समाज का अपमान है। इस तरह के व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‘अधिवक्ता के साथ जिस तरह का अभद्र व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय’ इस मौके पर जिला वकील संघ के सचिव कुंज बिहारी वर्मा ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के साथ जिस तरह का अभद्र व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय है। यह केवल एक वकील का नहीं, बल्कि पूरे न्यायिक व्यवस्था और अधिवक्ता समाज की गरिमा से जुड़ा मामला है। उन्होंने कहा कि इस तरह का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ सड़क से लेकर न्यायालय तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, वरीय अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने कहा कि इलाहाबाद की घटना से देशभर के वकीलों में आक्रोश है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल माफी मांगनी चाहिए और उनके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। अधिवक्ता समाज अपने सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए लगातार आवाज बुलंद करता रहेगा। प्रतिरोध मार्च में समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। न्यायालय परिषद के भ्रमण के बाद सड़क पर उतरे वकील शहर में प्रतिरोध मार्च से पूर्व जिला वकील संघ के बैनर तले वकीलों ने समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय के विभिन्न परिसरों का भ्रमण किया और इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इसके बाद वकील न्यायालय परिसर से बाहर निकाल कर पूरी स्मारक स्टेडियम मार्केट रोड मोहनपुर रोड हॉस्पिटल गोलंबर कलेक्ट्रेट अंबेडकर स्थल आदि इलाके में प्रतिरोध मार्च निकाला और नाड़ेबाजी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *