Headlines

सुपौल-तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत:कोसी तटबंध पर महादेव ट्रेडर्स के पास हादसा, बाजार से पैदल लौट रही थी




सुपौल के किशनपुर प्रखंड क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात करीब आठ बजे पूर्वी कोसी तटबंध पर महादेव ट्रेडर्स के समीप हुआ। मृतका की पहचान शिवपुरी पंचायत के बालू टोला निवासी जगरनाथ साह की पत्नी करिया देवी (50) के रूप में हुई है। शुक्रवार दोपहर शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, करिया देवी गुरुवार रात थरबिट्टा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पूर्वी कोसी तटबंध पर महादेव ट्रेडर्स के पास थरबिट्टा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। देखें, मौके से आई तस्वीरें… अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), किशनपुर पहुंचाया। हालांकि, वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों को छोड़ गई करिया देवी महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति जगरनाथ साह सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। करिया देवी अपने पीछे दो संतान छोड़ गई हैं। उनकी असामयिक मौत से बालू टोला सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। शुक्रवार दोपहर शव घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *