![]()
नवादा के शिक्षित युवाओं और प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड (SIS) की ओर से सभी प्रखंडों में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। अभियान 7 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, एसएलवी और सुरक्षा अधिकारियों के कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 200 पदों पर होगी भर्ती SIS के डिप्टी कमांडेंट अरुण यादव ने बताया कि भारत सरकार की ELI योजना के तहत युवाओं को स्थायी रोजगार का अवसर दिया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को SIS लिमिटेड में 65 वर्ष की आयु तक सेवा का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान मिलेगी सहायता योजना के तहत प्रशिक्षण के दौरान वर्दी, रहने और भोजन के लिए जमा की गई राशि में से अधिकतम 15 हजार रुपये ड्यूटी के दौरान अभ्यर्थियों के खाते में सरकार की ओर से वापस किए जाने की जानकारी दी गई है। 15 से 30 हजार रुपये तक वेतन भर्ती अधिकारी संजन कुमार के अनुसार चयनित युवाओं को शुरुआती वेतन 15 हजार से 30 हजार रुपये तक मिलेगा। इसके अलावा पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, बोनस, मेडिक्लेम और पेंशन सहित अन्य सुविधाएं देने का दावा किया गया है। एयरपोर्ट, बैंक और मेट्रो में नियुक्ति चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एयरपोर्ट, बैंक, मेट्रो, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, होटल, कॉरपोरेट सेक्टर और ऐतिहासिक स्थलों सहित विभिन्न संस्थानों में की जा सकती है।
Source link
नवादा-200 सुरक्षा कर्मियों की भर्ती, 7 नवंबर से कैंप:SIS की ओर से सभी प्रखंडों में अभियान, 19 से 40 वर्ष के युवाओं को मिलेगा मौका
