![]()
शेखपुरा के घाट कुसुंभा प्रखंड कार्यालय के पास कोयला मोड़ के नजदीक शुक्रवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से बथान में आग लग गई। आग से बथान में रखा चौकी, कपड़े, बिछावन, अनाज सहित अन्य सामान जल गया। बथान मालिक उमेश राम को 60 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि, मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से बथान में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से पूरे बथान में फैल गईं। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना बथान मालिक को दी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय बाऊ घाट थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… दमकलकर्मियों ने एक घंटे में बुझाई आग सूचना मिलने पर पुलिस ने कोरमा थाना से दमकल दस्ता बुलाया। दमकलकर्मी प्रणव आनंद, प्रिंस कुमार, अविनाश कुमार, विनोद मंडल सहित अन्य कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चौकी, कपड़े और अनाज जलकर राख आग से बथान में रखी चौकी, कपड़े, बिछावन, अनाज और अन्य सामान जल गया। बथान मालिक उमेश राम के अनुसार, घटना में 60 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राहत की बात रही कि बथान में मौजूद मवेशी आग की चपेट में आने से बच गए। बथान मालिक राम बरन राम के पुत्र उमेश राम ने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत सरकारी सहायता देने की मांग की है।
Source link
शेखपुरा में शॉर्ट सर्किट से बथान में लगी आग:कोयला मोड़ के पास हादसा, चौकी-कपड़े-अनाज राख; 60 हजार से अधिक का सामान जला
