![]()
किशनगंज में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एएलटीएफ की टीम ने गुरुवार शाम बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 275 ग्राम हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई एसपी संतोष कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की खेप आने वाली है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की गई। बाइक सवार दो लोगों की तलाशी विशेष टीम ने बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस के पास जांच के दौरान काली मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 275 ग्राम मादक पदार्थ मिला। पुलिस के मुताबिक, बरामद पदार्थ ब्राउन शुगर या हेरोइन जैसा है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये है। दोनों आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाडला अंसारी और शाहिद आलम के रूप में हुई है। लाडला बहादुरगंज के रहमतनगर का रहने वाला है, जबकि शाहिद अली हुसैन चौक का निवासी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस के अनुसार, लाडला अंसारी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ बहादुरगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस दोनों आरोपियों के संपर्कों और मादक पदार्थ की खेप के स्रोत का पता लगा रही है। एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई कार्रवाई कार्रवाई एसडीपीओ वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में की गई। टीम में एएलटीएफ प्रभारी राजू कुमार, बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार और कृष्णा कुमार के अलावा अखिलेश कुमार, मोहम्मद रेहान अहमद, सिपाही प्रशांत राज और अमर शामिल थे।
Source link
किशनगंज-55 लाख की हेरोइन के साथ 2 अरेस्ट:बाइक सवारों को पुलिस ने रोका, 275 ग्राम मादक पदार्थ बरामद
