Headlines

शेखपुरा-विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से दिखाई छठ पूजा की महत्ता:पारंपरिक वेशभूषा में बच्चों ने सूप-दउरा के साथ दी प्रस्तुति




शेखपुरा के साई टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, ओनामा परिसर में छठ पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साई पब्लिक स्कूल, साई कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग और साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने गीत, भाषण और छठ पूजा की पारंपरिक विधियों की प्रस्तुति देकर पर्व की महत्ता बताई। साई पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने छठ पर्व की महत्ता पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मानवी, मानसी, मानवीय कुमारी गुप्ता, प्रज्ञा और साक्षी ने समूह गीत प्रस्तुत किया। वहीं, प्रतीक, गौरव, अर्णव कुमार, संजीत राज और अंबिका राज ने छठ पर्व के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर भाषण दिए। देखें, मौके से आई तस्वीरें.. लोक आस्था और एकता का प्रतीक है छठ कार्यक्रम की अध्यक्षता साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. अंजेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था, पवित्रता, अनुशासन, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की धरोहर है, जो आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग को मजबूत करती है। पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई पूजा पद्धति कार्यक्रम के लिए कॉलेज परिसर में छठ घाट बनाया गया था। साई पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पारंपरिक कपड़े पहनकर सूप और दउरा के साथ छठ घाट की पूजा पद्धति प्रस्तुत की। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर छठ पूजा की परंपरा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों को परंपराओं से जोड़ा आयोजन के जरिए विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और छठ पर्व के आध्यात्मिक व सामाजिक महत्व से परिचित कराया गया। डॉ. अंजेश कुमार ने संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को दीपावली और छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संस्थान के उपाध्यक्ष रमेश कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने योगदान दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *