![]()
बक्सर के पैलाडीह गांव में पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर तैयार और अर्धनिर्मित पटाखों का जखीरा बरामद किया है। मौके से बारूद जैसी सामग्री और पटाखे बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने घर के मालिक कैमुद्दीन अंसारी (45) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पटाखे बनाने और उनकी खरीद-बिक्री में शामिल था। पुलिस के अनुसार, उसके पास इसके लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं था। त्योहारों से पहले पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए पुलिस अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री पर नजर रख रही है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कैमुद्दीन अपने घर में पटाखे बना रहा है और उनकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना की जांच के बाद एएसपी भास्कर रंजन ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में घर पर छापा इसके बाद थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैमुद्दीन के घर पर छापेमारी की। घर की पहली मंजिल के एक कमरे में पलंग के नीचे रखे दो कार्टून से कई तरह के तैयार पटाखे मिले। इनमें स्काई शॉट, क्रैकलिंग वार, मोरी छाप बड़ा और छोटा रोलिंग शॉट, पैंटा प्लस और पेंसिलनुमा फुलझड़ी के पैकेट शामिल हैं। छत पर मिलीं बारूद भरी चुकिया पुलिस को छत पर प्लास्टिक शेड के नीचे रखे एक टब से बारूद भरी मिट्टी की 75 चुकिया फुलझड़ियां मिलीं। इसके अलावा करीब 300 अर्धनिर्मित मिट्टी की चुकिया, नारियल की रस्सी और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी बरामद किया गया। कई तरह की संदिग्ध सामग्री जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 4.5 किलो बारूद जैसा पदार्थ, तीन किलो कोयले जैसा चूर्ण, दो किलो सोडा जैसा पदार्थ, 500 ग्राम गंधक जैसा पदार्थ और एक किलो चूना जैसा पदार्थ जब्त किया। इसके अलावा लोहे और एल्यूमीनियम जैसा चूर्ण भी मिला। छापेमारी के दौरान अंचलाधिकारी भगवती शंकर पांडेय भी मौके पर पहुंचे। लाइसेंस नहीं दिखाने पर हुई गिरफ्तारी पुलिस ने कैमुद्दीन से पटाखे बनाने, रखने और बेचने से संबंधित लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने बरामद सामग्री जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में केस दर्ज एएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 288/290 और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 9बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source link
बक्सर-घर से पटाखे और बारूद मिले, मालिक अरेस्ट:पैलाडीह गांव में पुलिस की छापेमारी; तैयार पटाखे और बनाने का सामान जब्त
