15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

अंक ज्योतिष के अनुसार, शनिवार, 7 नवंबर का दिन कुछ अंकों के लिए सफलता, धन लाभ और खुशियां लेकर आएगा, जबकि कुछ लोगों को चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अंक 4 और अंक 6 वालों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। अंक 2, अंक 3 और अंक 8 वालों को भी दोपहर के बाद अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं, अंक 1, अंक 5 और अंक 7 वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। अंक 9 वालों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
बर्थ डेट के मुताबिक, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए आपके लिए शनिवार कैसा रह सकता है…
अंक 1 (जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)
अनुभवी लोगों की सलाह लेकर काम करेंगे, तो अधिक लाभ मिल सकता है। स्मरण शक्ति कमजोर हो सकती है और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी प्रबल रहेंगे और आय में कमी आ सकती है। दिन के अंत में विशेष सावधानी के साथ काम करना हितकारी रहेगा। अनावश्यक विस्तार से बचें और लालच देने वाली योजनाओं से दूर रहें। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।
करियर : नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। सहकर्मियों के साथ बातचीत में संयम रखें और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। व्यापारियों को किसी भी नए निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करना चाहिए। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है।
लव लाइफ : प्रेम संबंध में जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाने से आप हास्य का पात्र बन सकते हैं। अपने साथी की भावनाओं और पसंद का सम्मान करें। बातचीत में संयम रखें। वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक : 3, 4, 8
शुभ रंग : मैरून
क्या करें : माता-पिता का आशीर्वाद लें और गणेश जी का पूजन करें।
अंक 2 (जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)
भाग्य में अड़चनें आने के आसार हैं। इसलिए किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने भरोसे पर कार्य करें। दूसरों से की गई अपेक्षाएं पूरी नहीं होंगी। हालांकि, आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी और धन की आपूर्ति में परेशानी नहीं आएगी। दोपहर में आशा के अनुरूप काम हो पाएंगे और अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे। शाम के बाद कोई नया काम मिलने के योग बनेंगे।
करियर : नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यस्थल पर अतिरिक्त काम मिलने के बावजूद अपनी सूझबूझ से आप उसे पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में बड़े बदलाव या नए निवेश से फिलहाल बचना बेहतर होगा।
लव लाइफ : विवाह योग्य लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंध में सकारात्मकता आएगी और साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी समझ बढ़ाने के लिए एक-दूसरे को पर्याप्त समय दें। परिवार में विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है।
शुभ अंक : 5, 7, 8
शुभ रंग : आसमानी
क्या करें : बिल्व वृक्ष के नीचे बच्चों को दूध का दान करें।
अंक 3 (जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)
दिन की शुरुआत में धन की आवक में बाधा आ सकती है। एकाग्रता भंग होने से निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। दोपहर का समय आपके पक्ष में रहेगा और आय में सुधार होगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। शाम से परिस्थितियां आपके नियंत्रण में आने लगेंगी। किसी बड़े काम के पूरा होने के योग हैं और आय में भी वृद्धि हो सकती है।
करियर : कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी भी विवाद में उलझने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों को कारोबारी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। नए व्यावसायिक संपर्क बनाने के अवसर भी मिलेंगे।
लव लाइफ : प्रेम संबंध में मनमुताबिक जवाब नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। साथी के साथ बातचीत करते समय धैर्य रखें और छोटी-छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव समाप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा।
शुभ अंक : 1, 3, 8
शुभ रंग : नीला
क्या करें : शिवलिंग पर धतूरे के फूल अर्पित करें।
अंक 4 (जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)
समय अनुकूल है। मनमाफिक सफलता मिलने के साथ कमाई भी अच्छी रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और समकक्ष लोगों के बीच आपकी श्रेष्ठता बनी रहेगी। पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्राएं सुखद रहेंगी और कार्यों में आसानी से सफलता मिलेगी। दोपहर का समय भी अनुकूल रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा। शाम को यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
करियर : कारोबार में श्रेष्ठता बनी रहेगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को लाभदायक सौदे मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम से वरिष्ठ अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से अटके काम भी पूरे होने की संभावना है।
लव लाइफ : जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में स्थिरता आएगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। पुराने मतभेद दूर करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ अंक : 5, 8, 9
शुभ रंग : हरा
क्या करें : सुंदरकांड का पाठ करें।
अंक 5 (जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)
आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। हालांकि, आपका स्वभाव परिस्थितियों से घबराने वाला नहीं है। सकारात्मक सोच ही आपको दोबारा सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। दिन के अंत तक आत्मविश्वास वापस प्राप्त कर लेंगे और सही निर्णय लेने में सफल होंगे। विवादित मामलों से दूर रहें। शाम को आय में वृद्धि हो सकती है और दूसरों का सहयोग भी प्राप्त होगा।
करियर : व्यापारियों को किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए। निवेश करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन स्थिरता वाला रहेगा। कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। किसी सहकर्मी के साथ अनावश्यक विवाद करने से बचें। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
लव लाइफ : प्रेम संबंध में निराशा मिल सकती है। साथी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बातचीत के माध्यम से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 1, 3, 8
शुभ रंग : पीला
क्या करें : हनुमान जी को तेल और सिंदूर अर्पित करें।
अंक 6 (जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)
समस्याओं को सुलझाने का समय आ गया है। परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। नए संपर्क लाभदायक साबित होंगे। मित्रों के बीच आपकी गोपनीय बातें उजागर हो सकती हैं, इसलिए सावधान रहें। कीमती सामान की सुरक्षा करें और रात के समय अकेले कहीं बाहर जाने से बचें।
करियर : नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों की योजनाएं सफल होंगी। नए संपर्कों से कारोबार में लाभ के अवसर बनेंगे। किसी पुराने व्यावसायिक मामले का समाधान भी निकल सकता है।
लव लाइफ : प्रेम संबंध में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है। अपनी निजी बातों को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। साथी पर भरोसा बनाए रखें और आपसी बातचीत को महत्व दें। वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक : 6, 8, 9
शुभ रंग : आसमानी
क्या करें : नीम के वृक्ष का पूजन करें।
अंक 7 (जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)
पराक्रम में कमी महसूस हो सकती है और योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। भाग्य का अपेक्षित साथ नहीं मिलने से मन परेशान हो सकता है। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। दोपहर में समय अनुकूल नहीं रहेगा, लेकिन इसके बाद धन की आवक होगी और परिस्थितियों में सुधार आएगा। बिगड़े हुए कार्य बनने के योग हैं। विरोधियों को परास्त करने में सफलता मिल सकती है।
करियर : व्यापारियों को कारोबार में विशेष सावधानी रखनी होगी। किसी भी नए सौदे या निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों को अनुशासन का पालन करना चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखें और अपने काम में लापरवाही न करें। कार्यस्थल पर किसी विवाद में पड़ने से बचें।
लव लाइफ : वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी बातों पर मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें। प्रेम संबंध में कलह होने की आशंका है। साथी के व्यवहार को लेकर गलतफहमी हो सकती है। किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसकी वास्तविकता समझने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 1, 6, 8
शुभ रंग : कत्थई
क्या करें : गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
अंक 8 (जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)
दिन की शुरुआत और अंत सुखद रहेगा। बीच में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जिन्हें आप अपनी सूझबूझ से सुलझाने में सफल रहेंगे। ऋण संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है। यात्रा की योजना बन सकती है। दोपहर में करीबी लोगों के व्यवहार से दुख पहुंच सकता है। अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें और हर मामले में सावधानी बरतें।
करियर : व्यापारियों को जोखिमपूर्ण निवेश से बचना चाहिए। किसी भी नए कारोबारी फैसले से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की जरूरत है। अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा।
लव लाइफ : प्रेम संबंध में चल रही उलझनें दूर हो सकती हैं। साथी के साथ बातचीत से गलतफहमियां समाप्त होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। एक-दूसरे की भावनाओं को समझने से संबंध में मधुरता बढ़ेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
शुभ अंक : 2, 5, 8
शुभ रंग : लाल
क्या करें : दुर्गा जी को मालपुए का भोग लगाएं।
अंक 9 (जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)
जोखिमपूर्ण कार्यों से दूर रहें और स्वयं से ज्यादा परिवार की जरूरतों पर ध्यान दें। विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। दोपहर के बाद समय अनुकूल हो जाएगा और बाधाएं दूर होने लगेंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिल सकती है और विरोधी कमजोर पड़ेंगे।
करियर : कारोबार में कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखें और अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गोपनीय रखें। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर परीक्षण या मूल्यांकन में सफल होने के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिल सकता है।
लव लाइफ : वैवाहिक जीवन में सुख और सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में सफलता मिलने के योग हैं। अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति की ओर से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना लाभदायक रहेगा।
शुभ अंक : 3, 5, 8
शुभ रंग : केसरिया
क्या करें : बुजुर्गों की सहायता करें और उन्हें कोई उपहार देकर सम्मान करें।

