Headlines

भोजपुर में सड़क हादसे में माला बेचने वाले की मौत:काम खत्म होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था, रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा




भोजपुर में गुरुवार देर शाम पिकअप ने बाइक सवार फेरी वाले को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई। भागने के दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर चार्ट में पलट गई। जिसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान सिन्हा इलाके के घांघर बिंद टोली निवासी सुन्द्रिका बिंद के पुत्र उपेंद्र कुमार बिंद(37) के तौर पर हुई है। पेशे से फेरीवाला था और घूमकर मोती का माला बेचने का काम करता था। मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा मुंद्रिका बिंद ने बताया कि फेरी करने के लिए आरा गया था। वापस घर लौटते समय यादवपुर गांव स्थित फील्ड के समीप पिकअप ने टक्कर मार दी। ज्यादा चोट लगने से उसकी जान चली गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घर में मचा कोहराम पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है। मृतक के परिवार में पत्नी गंगिया देवी, चार पुत्री खुशबू , सुकन्या, आरोही, कुसुम और एक पुत्र शुभम है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *