Headlines

नदी में डूबे युवक की तीसरे दिन मिली लाश:मिट्‌टी धंसने से पानी में गिरे थे, परिजन करते रहे खोजबीन; ग्रामीणों ने देखा शव




भोजपुर में युवक बनास नदी में डूब गया था। हादसे के 3 दिन बाद मंगलवार को उसकी लाश बरामद हुई है। मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के शांतिनगर धमनिया गांव का रहने वाला धनजी मुसहर (41) है। मृतक के भतीजे दिनेश कुमार ने बताया कि वह रविवार दोपहर घूमने के लिए धमनिया गांव स्थित बनास नदी के किनारे गए थे। मिट्‌टी धंसने से बनास नदी में गिर कर डूब गए थे। जब वह घर वापस नहीं लौटे तो, परिजन ने पहले आसपास के गांव में और उसके बाद उनके सभी रिश्तेदारों के यहां फोन कर उनके बारे में पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसके बाद परिजन उनकी लगातार खोज कर रहे थे। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया गांव की है। लाश बराप टोला के पास से मिली है। ग्रामीणों ने देखी थी लाश भतीजा दिनेश कहते हैं कि स्थानीय लोगों ने लाश देखी थी। गांव में लाश मिलने की सूचना फैल गई थी। जिसके बाद हमलोग भी मौके पर पहुंचे और लाश की पहचान की। हमलोगों ने मामले की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि मृतक अपने एक भाई और एक बहन में बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी तिजया देवी, 2 बेटियां प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी और एक बेटा मुन्ना कुमार है। पत्नी तिजया देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *