![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर 2026 को वैशाली जिले के दौरे पर जाएंगे। इसे देखते हुए मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था बदली है। कई रास्तों पर भारी और व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। प्रशासन के मुताबिक, मनियारी थाना क्षेत्र में काजीइंडा चौक से महुआ जाने वाले रास्ते पर भारी और व्यावसायिक वाहन नहीं जा सकेंगे। फकुली चौक से दाहिनी ओर लालगंज जाने वाली सड़क पर भी इन वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। वैशाली जाने वाले रास्तों पर कॉमर्शियल व्हीकल की एंट्री बैन सरैया थाना क्षेत्र में मानिकपुर और बखरा चौक से वैशाली जाने वाले रास्ते पर भी भारी और व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। समस्तीपुर की ओर से आने वाले वाहन मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मार्ग (NH-122, पुराना NH-28) से रामदयालु तीनमुहानी, रामदयालु गुमटी और मधौल मोड़ होते हुए NH-22 से वैशाली जा सकेंगे। सारण की ओर से सरैया के रास्ते आने वाले वाहनों को पताही फ्लाईओवर न्यू बाईपास से मधौल मोड़ होते हुए NH-22 से वैशाली जाने को कहा गया है। इमरजेंसी सर्विस से जुड़ी गाड़ियों पर प्रतिबंध से छूट आकस्मिक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। प्रशासन ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था में तुरंत बदलाव किया जा सकता है। लोग यातायात नियंत्रण कक्ष के नंबर 0621-2211010, 9431896700 और 0621-2212107 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने मुजफ्फरपुर-हाजीपुर मार्ग पर संभावित भीड़ को देखते हुए लोगों से तय वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
Source link
पीएम मोदी के दौरे से पहले मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक बदला:21 नवंबर को वैशाली आएंगे प्रधानमंत्री, कई रास्तों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद
