![]()
बेलागंज थाना क्षेत्र के बतसपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें मालती देवी घायल हो गईं। परिजन उन्हें बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया।
मालती देवी की तीन बेटियां हैं। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन तीनों बेटियों के नाम लिख दी थी। इसी जमीन को लेकर पड़ोसी से उनका विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान मारपीट हुई और मालती देवी घायल हो गईं।
बेलागंज थाने के अपर थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बुधवार को बताया कि घायल महिला के परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
कमलेश पासवान के मुताबिक, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस मामले पर नजर रख रही है।
Source link
तीन बेटियों के नाम जमीन लिखने पर मारपीट:बेलागंज के बतसपुर गांव का मामला, घायल महिला को इलाज के लिए गया रेफर किया गया
