Headlines

Amazon Internet Satellite Launch Fail


कैपकेनवेरल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रॉकेट ने केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-41 से दोपहर 12:40 बजे (EST) उड़ान भरी थी। - Dainik Bhaskar

रॉकेट ने केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-41 से दोपहर 12:40 बजे (EST) उड़ान भरी थी।

बोइंग और लॉकहीड मार्टिन की जॉइंट कंपनी यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) का वल्कन रॉकेट रविवार को फ्लोरिडा से लॉन्चिंग के 10 मिनट बाद ही फेल हो गया।

इस रॉकेट में अमेजन की ‘LEO’ ब्रॉडबैंड इंटरनेट यूनिट के लिए 40 सैटेलाइट ले जाए जा रहे थे। वे भी नष्ट हो गए । यह ULA के 20 साल के इतिहास में पहला कम्पलीट मिशन फेल्योर है।

वल्कन की 5वीं उड़ान थी

यह वल्कन रॉकेट की मात्र 5वीं उड़ान थी और 9 महीने बाद पहली उड़ान थी। इससे पहले सॉलिड बूस्टर के नोजल में दिक्कत के कारण दो उड़ानों में परेशानी आई थी, जिसे ठीक करने में वक्त लगा।

रविवार की उड़ान से पहले भी काउंटडाउन में दो बार रुकावट आई थी- एक बार नेटवर्क के कारण और एक बार ग्राउंड सिस्टम के नाइट्रोजन प्लांट की दिक्कत के कारण। हालांकि अभी इनको फेल्योर से जोड़ा नहीं गया है।

अमेजन को बड़ा झटका

यह मिशन अमेजन के लिओ (पहले कुइपर) ब्रॉडबैंड इंटरनेट नेटवर्क के लिए था, जो एलन मस्क के स्टारलिंक से सीधी टक्कर में है। अमेजन ने अपने कॉन्स्टेलेशन के लिए ULA से कुल 38 वल्कन लॉन्च बुक किए हैं। पूरे नेटवर्क के लिए 3,300 से ज्यादा सैटेलाइट चाहिए।

रविवार का लॉन्च सफल होता तो अब तक लॉन्च किए गए कुल सैटेलाइट की संख्या 436 हो जाती। अब अमेजन को ULA की जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा।

क्या है यूनाइटेड लॉन्च अलायंस

ULA की स्थापना 2006 में हुई थी। यह बोइंग और लॉकहीड मार्टिन का जॉइंट वेंचर है। वल्कन रॉकेट को कंपनी के पुराने Atlas-5 रॉकेट की जगह लेने के लिए बनाया गया है।इस विफलता के बाद वल्कन को लंबे समय तक ग्राउंडेड रहना पड़ सकता है, जब तक इंजीनियर टेलीमेट्री की जांच कर खराबी को ठीक नहीं कर लेते।

——————-

यह खबर भी पढ़ें…

मस्क के स्टारशिप ने इतिहास रचा: पहली बार स्पेस से लौटा रॉकेट लॉन्चिंग बेस पर कैच हुआ; बूस्टर फटने से डबल कैच का प्लान फेल

इलॉन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप 15’ ने वो कर दिया जो आज तक किसी रॉकेट ने नहीं किया था। यह रॉकेट 14 नवंबर को स्टारबेस से उड़ा, ऑर्बिट में गया, 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट डिप्लॉय किए। धरती के 14 चक्कर लगाए, करीब 22 घंटे पृथ्वी की कक्षा में रहा।

15 नवंबर को वापस आकर उसी टावर पर उतरा जहां से उड़ा था। यानी 2 बड़े रोबोटिक हाथ, जिन्हें चॉपस्टिक आर्म्स भी कहते हैं, उन्होंने इस रॉकेट को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।