Headlines

बांका-ट्रक की टक्कर से झाझा के युवक की मौत:इलाज के दौरान दम तोड़ा; खरना की तैयारी कर रहा था परिवार; आधार कार्ड से पहचान




बांका के जमदाहा थाना क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमुई जिले के झाझा निवासी विक्रम यादव के पुत्र रविंद्र यादव के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में छठ की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में खरना पूजा की तैयारी चल रही थी, तभी बेटे की मौत की सूचना पहुंची। बाइक से बांका जा रहे थे रविंद्र जानकारी के अनुसार, रविंद्र यादव किसी जरूरी काम से बाइक पर सवार होकर बांका जा रहे थे। इसी दौरान जमदाहा थाना क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल रविंद्र को बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। शुरुआत में उनकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में पास मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। खरना की तैयारी में जुटा था परिवार हादसे के वक्त रविंद्र के घर में छठ महापर्व को लेकर उत्साह का माहौल था। शनिवार को परिवार के सदस्य खरना पूजा की तैयारी में जुटे थे। इसी बीच बेटे की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमदाहा थानाध्यक्ष आसिफ अख्तर ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *