![]()
लोक आस्था के महापर्व छठ पर सेवा और सामाजिक सहयोग की भावना के साथ टीम साईं की रसोई एवं श्री मंदिर की ओर से 101 जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं के बीच सूप, साड़ी और छठ पूजन की संपूर्ण सामग्री का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को छठ की तैयारियों में मदद पहुंचाना और उन्हें सम्मान के साथ पर्व मनाने में सहभागी बनाना था। आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश कार्यक्रम के संयोजक खाद्य मंत्री पंकज कुमार, वैभव अग्रवाल, नितेश रंजन और अमित जायसवाल ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, समर्पण, पवित्रता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी छठव्रती महिला की आस्था और पर्व की खुशियों में कमी न आए। समाज के सामूहिक सहयोग से जरूरतमंद परिवारों तक खुशियां पहुंचाना ही इस पहल की सार्थकता है। राघव सिंह, प्रवीण कुमार, कुंदन गुप्ता और ज्ञान सिंह ने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ तभी पूरा होता है, जब समाज के जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा हुआ जाए। छठ जैसे पवित्र पर्व पर पूजन सामग्री का वितरण करना सौभाग्य और आत्मिक संतुष्टि का विषय है। महिलाओं ने जताया आभार सरिता सुल्तानिया, सुधा अग्रवाल और जगदंबा ने कहा कि इस तरह की पहल से जरूरतमंद महिलाओं को सहारा मिलता है और उन्हें यह एहसास होता है कि समाज उनके साथ खड़ा है। श्री मंदिर के अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि श्री मंदिर और टीम साईं की रसोई का यह संयुक्त प्रयास सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का उदाहरण है। भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। पूजन सामग्री पाने वाली छठव्रती महिलाओं ने पहल की सराहना करते हुए दोनों संस्थाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सूप, साड़ी और पूजन सामग्री मिलने से छठ की तैयारियों में काफी मदद मिली है। यह सहयोग उनके लिए केवल सामग्री नहीं, बल्कि सम्मान, अपनापन और खुशियों का उपहार है।
Source link
बेगूसराय में 101 जरूरतमंद छठव्रती महिलाओं को सूप बांटा:आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को पर्व की तैयारियों में मिला सहयोग
