![]()
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन और गया पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नई अनूठी पहल की है। अब श्रद्धालुओं को छठ घाटों की पूरी जानकारी उनके मोबाइल पर ही घर बैठे मिल जाएगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से एक विशेष मोबाइल ऐप और वेबसाइट (chhathpoojagaya.com) लॉन्च की गई है, जिससे लोग घर बैठे सभी घाटों की मौजूदा स्थिति जान सकेंगे। एप की तीन तस्वीरें देखिए, समझिए कैसे करेगा काम हर घाट का नक्शा और सेफ्टी स्टेटस इस ऐप और वेबसाइट के जरिए जिले के सभी घाटों को मैप पर दर्शाया गया है। एप व वेबसाइट पर हरे रंग से ‘सुरक्षित घाट’ और लाल रंग से ‘खतरनाक घाट’ को चिन्हित किया गया है। लोग घाटों की लिस्ट देखकर यह जान सकते हैं कि कौन सा घाट उनके लिए सुरक्षित है और कहां जाने से बचना चाहिए। यही नहीं सभी चुनिंदा खतरनाक घाटों के लिए साफ चेतावनी दी गई है और वहां न जाने की अपील भी की गई है। एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी और हेल्पलाइन नंबर इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हर घाट की पूरी जानकारी उपलब्ध है। रूट और मैपिंग-घाट तक पहुंचने का रास्ता, शौचालय और चेंजिंग रूम की जानकारी। पुलिस सहायता- घाट पर तैनात पुलिस अधिकारियों के नाम और उनके मोबाइल नंबर एक क्लिक पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध हैं। एप पर पुलिस कंट्रोल रूम, थानों के सभी जरूरी नंबर मौजूद हेल्पलाइन- जिला पुलिस कंट्रोल रूम और थानों के सभी जरूरी नंबर ऐप पर मौजूद हैं।
खोया-पाया केंद्र- बिछड़े हुए लोगों और खोए हुए सामान की संपूर्ण जानकारी, अर्घ्य का समय, तिथि और सुरक्षा टिप्स क्या करें और क्या नहीं भी दिए गए हैं। सेल्फी कार्ड और बिना ओटीपी की सुविधा इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से मुफ्त है और इसके इस्तेमाल के लिए किसी भी ओटीपी या लॉगिन की जरूरत नहीं है। इसके अलावा, इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अपना ‘सेल्फी कार्ड’ भी बना सकते हैं। इससे छठ पर्व की यादें उनके फोन में हमेशा के लिए सुरक्षित रहेंगी। डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने सभी से अपील की है कि वे इस ऐप को डाउनलोड करें और छठ महापर्व को सुरक्षित व सुगम बनाएं। इन आला अधिकारियों ने बताया कि इस तरह से एप से श्रद्धालुओं व व्रतियों को काफी सहूलियत होगी। वे अपनी सुविधा के ख्याल सही घाटों का निर्णय लेकर छठ पूजा की भव्यता में शरीक होंगे।
Source link
छठ महापर्व 2026: मोबाइल पर मिलेगी हर घाट की जानकारी:जिला प्रशासन, गया पुलिस ने लॉन्च किया खास एप, खतरनाक घाटों की भी मिलेगी डिटेल
