Headlines

मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर बात की:PM बोले- बातचीत से युद्ध का समाधान निकले, शांति की हर कोशिश में भारत साथ




प्रधानमंत्री मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध के ताजा हालात और भारत-यूक्रेन के रिश्तों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने मोदी को युद्ध से जुड़े हालिया घटनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मोदी ने कहा कि जंग का हल बातचीत से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि शांति की हर कोशिश में भारत साथ है। मोदी बोले- जंग खत्म करने में भारत मदद को तैयार प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस युद्ध को इंसानियत के नजरिए से देखता है। मोदी ने कहा कि भारत युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने की कोशिशों में मदद करने के लिए तैयार है। भारत लगातार रूस और यूक्रेन से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील करता रहा है। मोदी पहले भी कई बार कह चुके हैं कि यह युद्ध का दौर नहीं है और किसी भी विवाद को बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। भारत-यूक्रेन के रिश्ते मजबूत करने पर भी बात दोनों नेताओं ने भारत और यूक्रेन के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा की। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में मिलकर काम करने के तरीकों पर बात की, ताकि दोनों देशों के लोगों को इसका फायदा मिल सके। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह नहीं बताया कि किन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह भी जानकारी नहीं दी गई कि बातचीत के दौरान कोई नया समझौता हुआ है या नहीं। युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के संपर्क में भारत रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से भारत दोनों देशों के संपर्क में है। भारत ने यूक्रेन को मानवीय मदद भी भेजी है। वहीं, रूस के साथ भी भारत के पुराने और मजबूत रिश्ते हैं। भारत का लगातार यही कहना रहा है कि युद्ध खत्म करने का रास्ता बातचीत और कूटनीति से ही निकलेगा। प्रधानमंत्री मोदी रूस और यूक्रेन, दोनों देशों के नेताओं के सामने यह बात रख चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *