![]()
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया की सत्र 2026-27 की अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, औरंगाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद में हुई।
इसमें मगध विश्वविद्यालय के छह कॉलेजों की टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय, नवीनगर; गया कॉलेज, गया जी; एस.एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद; मिर्जा गालिब कॉलेज, गया जी; राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, औरंगाबाद और सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद शामिल थे।
गया कॉलेज, गया जी ने प्रतियोगिता जीती। सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद उपविजेता रहा। राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय तीसरे और मिर्जा गालिब कॉलेज चौथे स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.डी. कॉलेज, कलेर के प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल विद्यार्थियों के विकास में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामूहिकता की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा।
सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार मिश्र ने कहा कि कॉलेज स्तर की खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है। उन्होंने कहा कि खेल से प्रतिस्पर्धा के साथ आपसी सहयोग और सौहार्द भी बढ़ता है।
राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिनेश प्रसाद सिन्हा ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
Source link
राम लखन सिंह यादव कॉलेज बास्केटबॉल में तीसरे स्थान पर:मगध विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता में गया कॉलेज विजेता और सिन्हा कॉलेज उपविजेता रहा
