Headlines

पटना- पुलिस पर हमला करने का नामजद आरोपी गिरफ्तार:STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में पकड़ाया




पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त मंजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। STF और पीरबहोर थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा। गिरफ्तार मंजय कुमार नया गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम मुन्नी राय बताया गया है। दरअसल, पीरबहोर थाना पुलिस एक मामले में जारी वारंट के आधार पर मंजय कुमार को गिरफ्तार करने नया गांव पहुंची थी। इसी दौरान उसके परिजनों ने कथित तौर पर अफवाह फैलाकर लोगों को जुटा लिया और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। अचानक हुए हमले के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई थी। हमला, सरकारी काम में बाधा डालने सहित कई आरोप पीरबहोर थाना में कांड संख्या 707/26 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं के तहत पुलिस पर हमला, सरकारी काम में बाधा डालने और अन्य आरोप लगाए गए हैं। मंजय कुमार इस कांड में प्राथमिक नामजद अभियुक्त था। विशेष समकालीन अभियान के तहत STF और पीरबहोर थाने की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की। आखिरकार उसे शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *