![]()
शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए देवउठनी ग्यारस से दो दिन पहले अच्छी खबर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 553 रुपए गिरकर 1,34,418 रुपए आ गया है, जो एक दिन पहले 1.35 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 1,301 रुपए घटकर 1.69 लाख रुपए पर आ गई है, जो सोमवार को 1.70 लाख रुपए पर थी। सोना लगातार 5 दिन में 8,002 रुपए और चांदी 17,050 रुपए सस्ती हुई है। 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए किलो थी। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।
Source link
सोना 5 दिन में 8 हजार सस्ता, 1.34 लाख आया:चांदी 17 हजार गिरकर ₹1.69 लाख पर आई, बिकवाली की वजह से गिर रहे दाम
